स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बढई, दर्जी, नाई, कुम्हार, लोहार, राज मिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी आदि ट्रेड के आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले। योजना की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 4, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों हेतु 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसमें विभिन्न ट्रेडों से संबंधित कारीगरों को 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण एवं कार्य के सफल संचालन हेतु आधुनिकतम तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म के टूल किट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रमाणीकरण के आधार पर ऑनलाइन मोड में संचालित की जा रही है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जिसमें बढई, दर्जी, नाई, कुम्हार, लोहार, राज मिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी आदि के लिए वित्तीय वर्ष 2026 -27 के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

.उपरोक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र कारीगर एवं हस्तशिल्पी विभागीय वेबसाइट http:/diupmsme.upsdc.gov.in अथवा http:/msme.gov.in पर दिनांक 10.7.2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। बैंक पासबुक की फोटो कॉपी तथा आवेदक की पासपोर्ट फोटो होना आवश्यक है। आवेदक को जनपद रायबरेली का निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा इसमें अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है। आवेदक को बढई, नाई, दर्जी, कुमहार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी इत्यादि ट्रेडों अथवा दस्तकारी व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। आवेदक की शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। योजना में परिवार का केवल एक सदस्य ही आवेदन हेतु पात्र होगा तथा आवेदक पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूल किट अथवा मानदेय का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र सिविल लाइन रायबरेली से संपर्क किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले