बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

थानाप्रभारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम एसआई देवेंद्र सिंह की अगवाई में मिशन शक्ति

उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की रही अहम भूमिका मिशन शक्ति के तहत रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर पर जागरूकता अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, January 24, 2026

Anti Romeo team under the leadership of Police Station in-charge Radheshyam Yadav, Mission Shakti under the leadership of SI Devendra Singh

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशीष तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राधेश्याम के कुशल नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही। एंटी रोमियो टीम ने अस्पताल परिसर महिलाओं, युक्तियों, यात्रीगणो सेसीधे संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी महिला या छात्रा के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, पीछा करने, सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की धमकी जैसी घटना होती है, तो पीड़िता बिना भय या संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दे। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा तथा नजदीकी थाना पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि पुलिस हर समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। अभियान के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थानों, अस्पताल परिसरों, बाजारों एवं स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अशोभनीय हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला सुरक्षा अभियान के साथ-साथ एंटी रोमियो टीम द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया।

टीम ने वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को समझाइश देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने कहा कि हेलमेट न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे निडर होकर आगे आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह के साथ महिला कांस्टेबल सोनू, एचजी विनोद कुमार सहित एंटी रोमियो टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले