जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

सहारनपुर के अंकुर गोयल ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

जिले का मान बढ़ाया, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मानित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

सहारनपुर। उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के अंकुर गोयल ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंकुर की इस शानदार उपलब्धि से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सहारनपुर द्वारा इस स्वर्णिम अवसर पर अंकुर गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज गर्ग, महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीतम गोयल, महामंत्री रंजन गुप्ता एवं शरद गुप्ता सहित समाज के कई सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा “अंकुर की यह जीत सिर्फ सहारनपुर ही नहीं बल्कि पूरे वैश्य समाज और भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।”इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही अंकुर लगातार खेलों में सक्रिय रहे हैं। गोल्ड मेडल हासिल करने से पहले भी वे कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपने गाँव कर्पूरी और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उनके स्वर्ण पदक जीतने से परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों में ख़ुशी का माहौल है। हर कोई अंकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले