डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी - पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी-दिग ने कसा शिकंजा लापरवाही पर सख्त निर्देश - गैस एजेंसी संचालिका को दबंगों ने दी धमकी और कर्मियों से मारपीट - अमावां स्थित झारखंडेश्वर धाम में सावन में साधना को उमड़े श्रद्धालु - अधिवक्ताओं के हितों से समझौता नहीं - सुरेश चन्द्र यादवडिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी - पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी-दिग ने कसा शिकंजा लापरवाही पर सख्त निर्देश - गैस एजेंसी संचालिका को दबंगों ने दी धमकी और कर्मियों से मारपीट - अमावां स्थित झारखंडेश्वर धाम में सावन में साधना को उमड़े श्रद्धालु - अधिवक्ताओं के हितों से समझौता नहीं - सुरेश चन्द्र यादव

दयाल कंपनी की एमडी का क्षेत्रीय दौरा इन्हौना में किसानों से फीड बैक लेकरउत्पादकता बढ़ाने का दिया भरोसा

अयोध्या टाइम्स एस बी यादव ब्यूरो चीफ अमेठी/ राजाफत्तेपुर। देश की अग्रणी कृषि इनपुट निर्माता दयाल कंपनी की प्रबंध निदेशक अमृता दयाल ने आज अमेठी के इन्हौना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दयाल बंधु केंद्र यश ट्रेडर्स पर किसानों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर कंपनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

अयोध्या टाइम्स एस बी यादव ब्यूरो चीफ अमेठी/ राजाफत्तेपुर।

देश की अग्रणी कृषि इनपुट निर्माता दयाल कंपनी की प्रबंध निदेशक अमृता दयाल ने आज अमेठी के इन्हौना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दयाल बंधु केंद्र यश ट्रेडर्स पर किसानों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर कंपनी के जोनल मैनेजर शिवा सिंह, आर.एम. आर.पी. सिंह और अन्य कर्मचारी अजय पांडेय, विवेक सिंह तथा अभय सिंह भी मौजूद थे। दयाल कंपनी की टीम ने स्थानीय रिटेलर यश ट्रेडर्स पर उत्पाद वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने किसानों की समस्याओं और बाजार में उत्पादों की उपलब्धता पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के किसानों से बातचीत कर उनके अनुभव, समस्याएं और सुझाव सुने। किसानों ने दयाल कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। साथ ही उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इनमें छोटे पैक में उत्पाद उपलब्ध कराना, फसलवार समाधान और समय-समय पर फील्ड ट्रायल व जागरूकता कार्यक्रम चलाना शामिल था। इस अवसर पर अमृता दयाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ व्यवसाय नहीं है। हम किसानों के विश्वास को बनाए रखते हुए उनकी उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने में योगदान देना चाहते हैं। किसानों की प्रतिक्रिया ही हमारी असली पूंजी है।” दयाल कंपनी की यह पहल किसानों के बीच सराहना का विषय बनी रही। रिटेलर यश ट्रेडर्स के मालिक राम किशोर त्रिवेदी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी और किसानों के बीच सहयोग और विश्वास और मजबूत होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले