दिल्ली एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट, गाजियाबाद
गाजियाबाद । डॉ.अतुल कुमार जैन महासचिव टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने पिछले दिनों विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालय में भ्रमण करके सभी शिक्षकों और स्नातकों से अधिक से अधिक मत बनाने के लिए अपील की है।
साहिबाबाद के एक संस्थान में आज सभी शिक्षकों के साथ बैठक करके आगामी विधान परिषद सदस्य शिक्षक वर्ग और स्नातक वर्ग हेतु अधिक से अधिक संख्या में मत बनवाने के लिए फार्म वितरण किये और सभी को जागरूक किया।
आज के इस जागरूकता अभियान में डा.अतुल कुमार जैन के साथ अशोक कुमार शर्मा और राजीव कुमार भी साथ रहे और उन्होंने भी सहयोग किया।




