जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

विधानसभा सगड़ी से प्रत्याशी प्रदीप सहाय ने मनाया जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता/ आनंद गौड़ लगाए सैकड़ों पेड़, कराया रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सगड़ी/ आजमगढ़: विधानसभा सगड़ी से समाजसेवी एवं संभावित प्रत्याशी प्रदीप सहाय ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों पौधे लोगों में वितरित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता/ आनंद गौड़

लगाए सैकड़ों पेड़, कराया रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

सगड़ी/ आजमगढ़: विधानसभा सगड़ी से समाजसेवी एवं संभावित प्रत्याशी प्रदीप सहाय ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों पौधे लोगों में वितरित किए और साथ ही एक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी कराया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।
रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं व समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया, वहीं स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों की मुफ्त जांच और परामर्श किया गया। प्रदीप सहाय ने इस अवसर पर कहा:
“मैं अपना जन्मदिन कुछ अलग तरीके से इसलिए मना रहा हूं क्योंकि मेरा उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, सेवा है। रक्तदान शिविर गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। मैं हमेशा गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं।”
उनकी इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि प्रदीप सहाय ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। वृक्षारोपण, रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा जैसे कार्यों से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। इस अवसर पर शिवसागर यादव, उधम सिंह, हवलदार यादव व क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले