जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

भाजपा को नही है युवाओं के रोजगार की चिंता – गोविंद मिश्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसियों ने साइकिल बनाकर मनाया बेरोजगार दिवस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,सलेमपुर।देश का नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित है लेकिन भाजपा सरकार को युवाओं के रोजगार की कोई चिंता नही है।महंगी शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी सरकार नौजवानों के लिए रोजगार व नौकरी की कोई व्यवस्था नही कर पा रही है।उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के मुख्य मार्ग पर साइकिल का पेंचर साट कर बेरोजगार दिवस मनाते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नौजवानों को पकौड़ा तलने की दुकान लगाने की बात करते हैं शिक्षित युवा का भविष्य इस तरह के दुकानदारी से नही संवर सकता है। हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा आज हवा हवाई हो गया है। देश में बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। अब छात्र व नौजवान इस सरकार से मुक्ति पाना चाहते हैं। पूरे देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसे नौजवानों के रोजगार व भविष्य की चिंता रहती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक कुमार, विराट यादव,अंकुर भारती,जावेद अख्तर, सिकन्दर यादव,सोनू शर्मा, जाबिर खान ,रत्नेश शुक्ल, कार्तिकेय मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले