नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीजनरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व नौजवानों को किया जागरूक

छेड़छाड़ व नौजवानों को दिया नशे पर सख्त संदेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 15, 2025

A strong message was given to the youth on molestation and drug abuse

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान।
महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एंटी रोमियो टीम एक्शन मोड में दिखाई दी। एसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मैन बाजार, कॉलेज परिसर और मोहल्लों में जाकर चौपाल लगाई। महिला कांस्टेबल सोनू व निशा के साथ पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन और अन्य आवश्यक नंबरों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क रहने के उपाय बताए।

टीम ने केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि नौजवानों से भी सीधे संवाद किया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अफवाह या शरारती हरकत को हल्के में न लें और ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। एसआई देवेंद्र सिंह ने युवाओं के बीच जाकर अपना नाम और नंबर साझा किया तथा भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मदद के लिए मौजूद रहेगी।

इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया। देवेंद्र सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि भविष्य को भी बर्बाद करता है। इसलिए नौजवान नशे से दूरी बनाए रखें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करें। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि छेड़छाड़ और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर किसी भी हाल में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में की गई चौपाल ने लोगों को सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले