जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

चलती ट्रेन से अलग हुई बोगी, बड़ा हादसा टला

छपरा इंटरसिटी की बोगी नूनखार में इंजन से अलग हो गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स

देवरिया,भटनी। दिन मंगलवार को छपरा से नौरतंवा के लिए 15105 छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टल गया। नूनखार स्टेशन के पास अचानक एक बोगी इंजन से अलग हो गई, जिसमें सैकड़ों यात्री सवार थे। बोगी करीब दो सौ मीटर तक पटरी पर सरकती रही। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई, महिलाएं-बच्चे सहम गए और कोच चीख-पुकार से गूंज उठा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे टीम जांच में जुट गई। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नियमित जांच और सख्त निगरानी की जाए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले