सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

एंटी करप्शन की टीम ने एक व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को देख इलाके में हड़कंप मौके पर जुटी भारी भीड़

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

There was a commotion in the area when the employee saw him taking bribe and a huge crowd gathered at the spot

देवरिया,भटनी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर ट्रैप टीम ने मंगलवार की शाम भटनी बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर, ब्लॉक भटनी में अनुचर (कार्यालय सहायक) पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विकास चौरसिया निवासी ग्राम पौनार, थाना खुखुन्दू ने आरोप लगाया था कि विद्यालय की मान्यता दिलाने के लिए एक व्यक्ति ने उनसे 25,000 रुपये की मांग की थी। तय योजना के तहत टीम ने भटनी बाजार स्थित मां अम्बे स्वीट्स के पास रिश्वत की रकम जैसे ही कर्मचारी ने ली तुरंत ही उसे दबोच लिया गया।

मौके पर जब आरोपी की उंगलियां रसायन युक्त पानी में डुबोई गईं तो पानी लाल हो गया जिससे रिश्वत लेने का प्रमाण मिला। इसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले