जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा का जन्मोत्सव पर मद्धेशिया समाज ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

The birth anniversary of Kulguru Sant Shiromani Baba Ganinathaji was celebrated with great pomp

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,भटनी। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगली जालपा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिन शनिवार को कुलगुरु संत गणिनाथ जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मध्यदेशीय वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर फूल-मालाएं अर्पित कीं। पूरे परिसर में भक्ति गीत और जय बाबा गणिनाथ के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि-विधान से हुई। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बच्चियां पारंपरिक परिधान में शामिल हुए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संत गणिनाथ जी केवल मद्धेशिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सेवा, सत्य और एकता का संदेश दिया, जिसे जीवन में अपनाना आवश्यक है। सुरेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि बाबा गणिनाथ का जीवन हमें मेहनत, ईमानदारी और समाज सेवा की शिक्षा देता है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा पर जोर देने की अपील की। ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और संस्कार ही समाज की असली ताकत है। जब तक हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, विकास अधूरा रहेगा।अंत में प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में राजू मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया, अक्षय मद्धेशिया, अभिलाष मद्धेशिया, कृष्ण मद्धेशिया, पूर्व सभासद क्रांति मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया कुँवरजी मद्धेशिया, बड़े मद्धेशिया, विजय शंकर मद्धेशिया, समेत महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले