विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश - IPL 2026 Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरुविशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश - IPL 2026 Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरु

हनुमान जयंती पर गणमान्यों का हुआ सम्मान

हरिकीर्तन मोहल्ला स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में आस्था और उत्साह का संगम, मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ देवरिया,भटनी। नगर पंचायत हरिकीर्तन मोहल्ला मनोकामना पूर्ण हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जयंती का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। मनोज जायसवाल ने बताया कि वर्ष 1954 से मनोज जायसवाल का परिवार निरंतर हनुमानगढ़ी मंदिर की सेवा व देखरेख कर रहा है।

परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर भक्तिमय वातावरण बनाया गया।

कार्यक्रम में आचार्य ज्योतिष धनंजय पंडित, जंगली जालपा दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, रानू वर्मा, भाजपा नेता दीपक वर्मा, राजकुमार वर्मा, लल्लन यादव, अंकित वर्मा, बिरेन्द्र वर्मा, दिलीप जायसवाल, राजन खरवार, गणेश मद्धेशिया,ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ गांधीजी, पूर्व सभासद क्रांति मद्धेशिया, राजू श्रीवास्तव, अजय तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, मुनेश्वर बरनवाल, सुभाष खरवार, भाजपा युवा नेता अजय गुप्ता, संतोष वर्मा, राकेश जायसवाल, पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश मद्धेशिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनोज कुमार जायसवाल द्वारा आचार्य पंडित धनंजय पांडेय, हरेंद्र वर्मा, मुनेश्वर बरनवाल, रानू वर्मा, अजय गुप्ता, सुरेश मद्धेशिया एवं पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहनलाल गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर अतिथियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भक्तों के बीच धर्म और एकता का संदेश दिया। हनुमान जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले