नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

खुडाना में राजपूत सभा का कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, बच्चों को दी नई दिशा

रविवार को ग्राम खुडाना में जागरूकता बैठक आयोजित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

Saharanpur Breaking News

संवाददाता / भरत अग्रवाल

राजपूत सभा नानौता द्वारा संचालित सरस्वती कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को ग्राम खुडाना में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभा अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके बिना सही दिशा में प्रगति संभव नहीं। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी अपनाएँ, जिससे व्यक्तिगत विकास के साथ समाज और राष्ट्र का भी उत्थान हो। ग्रामीणों ने सभा की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। सभा ने भविष्य में भी लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामभूल सिंह, नेत्रपाल सिंह चौहान, राकेश पुंडीर, भगवान सिंह, वेदप्रकाश सिंह, चमन सिंह, ओमबीर फौजी, सतेंद्र राणा, मोहित राणा, संजीव कुशवाह, सुबोध चौहान, रामपाल सिंह, शक्ति सिंह तथा श्यामवीर राणा आदि रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले