बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत

गोरखपुर से छुट्टी पर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Baliya Breaking News

आचार्य ओमप्रकाश वर्मा

नगरा(बलिया) स्थानीय थानाक्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया के मइल चौराहे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जवान सत्येंद्र कुमार यादव 30 वर्ष की मौत हो गई. वह बाइक से गोरखपुर से अपने गांव नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर आ रहे थे कि मइल चौराहे पर बिहार के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौद दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिचय पत्र से पहचान की और परिजनों को सूचना दी. सत्येंद्र मई 2014 में एसएसबी में भर्ती हुए थे. वह क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर में मुख्य आरक्षी संचार के पद पर कार्यरत थे. उनकी एक 6 वर्षीय बेटी सृष्टि और आठ माह का बेटा रुद्रांश है. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पिता रामबालक यादव, माता लालसा देवी, पत्नी रमिता यादव समेत अन्य परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.|

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले