Punjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तारPunjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

धीमी गति से चल रहे फ्लाईओवर कार्य पर भड़के विधायक, एनएचएआई को दिए कड़े निर्देश

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान | कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे कार्य का क्षेत्रीय विधायक ने निरीक्षण किया जिससे नाराज होकर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि कस्बे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 23, 2025

Saharanpur Breaking News

वरदान संवाददाता

रामपुर मनिहारान | कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे कार्य का क्षेत्रीय विधायक ने निरीक्षण किया जिससे नाराज होकर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले यात्रियों व आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो वर्षों से अधर में लटके इस रेलवे फ्लाईओवर निर्माण कार्य का विधायक देवेंद्र निम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि पुल निर्माण कार्य की गति वास्तव में बहुत धीमी है। विधायक ने मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों से बातचीत कर कार्य की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फ्लाईओवर का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार की यह परियोजना लंबे समय से अधूरी पड़ी है जबकि जनता को इसके पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द से जल्द निर्माण कार्य की गति बढ़ाई जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल तैयार कर जनता को सौंपा जाए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी मेघराज सिंह पँवार, प्रदीप चौधरी, विकास पँवार, गौतम चौधरी, रामकुमार गुप्ता, सचिन रोहिल्ला, चौधरी साहब सिंह आदि काफी लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले