नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट 31 अगस्त तक

जीआईएस बिलों पर भी मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 5, 2025

Saharanpur Breaking News

सहारनपुर। नगर निगम ने करदाताओं के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 की डिमांड पर 31 अगस्त तक 15 प्रतिशत की छूट बढ़ा दी है। इसके अलावा जीआईएस सर्वे बिलो या स्वतः कर निर्धारण प्रपत्र पर भरे गए विवरण के अनुसार निर्गत किये गए बिलों पर भी नगर निगम 31 अगस्त तक 15 प्रतिशत की छूट देगा। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जीआईएस सर्वे बिलों के वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 के वर्तमान डिमांड पर यदि करदाता अपना बिल जमा कराते हैं तो उन्हें भी 15 प्रतिशत की छूट 31 अगस्त तक दी जायेगी।

उन्होंने जीआईएस सर्वे बिल वाले करदाताओं से अपील की है कि वे अपनी आपत्ति के स्थान पर स्वः कर निर्धारण प्रपत्र पर स्वतः ही अपनी सम्पत्ति का विवरण भरकर जमा कराएं ताकि उनका तुरंत निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स में डाक प्राप्त करने वाले काउण्टर पर स्वतः कर निर्धारण प्रपत्र रखे गए हैं जो भी करदाता अपना स्वतः कर निर्धारण करना चाहता है वह उक्त काउण्टर से प्रपत्र प्राप्त कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले