मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

आईसीसीसी में एआई तकनीक का उपयोग करें: नगरायुक्त

नगरायुक्त ने किया कंट्रोल रुम, आईजीआरएस पोर्टल व आईसीसीसी का किया निरीक्षण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Saharanpur Breaking News

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शाम नगर निगम कंट्रोल रुम और आईसीसीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने आईसीसीसी के कार्यो में एआई तकनीक का उपयोग करने को भी कहा। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कंट्रोल रुम प्रभारी व सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के साथ कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते हुए आईसीसीसी के साथ कंट्रोल रुम को इंटीग्रेटेड करने के लिए अनेक सुझाव दिए।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट कराने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आईसीसीसी में स्क्रीन पर गोगा महाड़ी व उसके निकट सरोवर की स्थिति का भी अवलोकन किया। नगरायुक्त ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में एआई का प्रयोग बढ़ रहा है। एआई तकनीक से आईसीसीसी मॉनीटरिंग के कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने एआई तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नगर निगम में जितने भी साफ्ट वेयर कार्य कर रहे हैं |

उनका एक ईआरपी मॉडयूल तैयार कर आईसीसीसी के साथ इंटीग्रेट करें ताकि एक प्लेट फॉर्म पर ही उसका परीक्षण किया जा सके। नगरायुक्त ने आईसीसीसी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों पर बिना हैलमेट वाहन चलाने व थ्री राइडिंग करने के अलावा रेड लाइट व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए उनके चालान करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान निगम के आईटी आफीसर मोहित तलवार व एनईसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमरेंद्र प्रताप आदि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले