पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

बहादरपुर में कृपा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 18 मरीजों की जांच, 4 ऑपरेशन हेतु चयनित

वरदानसंवाददाता रामपुर मनिहारान | कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के तत्वाधान में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों ने 18 मरीजों की आँखों की जांच की और 4 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शुक्रवार को क्षेत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 22, 2025

Saharanpur Breaking News

वरदानसंवाददाता

रामपुर मनिहारान | कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के तत्वाधान में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों ने 18 मरीजों की आँखों की जांच की और 4 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बहादरपुर में कृपा फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे नेत्र चिकित्सकों ने 18 लोगों की आँखों की जांच की जिनमें से चार लोगों की आँखों में कमी पाए जाने पर ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को आँखों की सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह अपनी आँखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए और धूल,धुंए व तेज धूप से भी बचाव रखें। शिविर में दिल्ली से सचल प्रोजेक्ट नेत्र हैड जिशान्त सिद्दीकी ने पूर्व में दो स्कूलों के बच्चों की आँखों की जांच के बाद प्रधनाध्यापक श्री पाल व रविंद्र कुमार को प्रमाण पत्र दिये। उन्होंने फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ महिपाल द्वारा जनहित में किये जा रहे इस पुण्य कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। शिविर के आयोजक आईइएस सेवानिवृत्त डॉ महिपाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कम्युनिटी अधिकारी दीपक रावत, आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर युवराज सिंह सहित संजीव, प्रदीप कुमार, विकास, रजनी, शालिनी, सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले