पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

कोरी जाति के प्रमाण पत्र न मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील में जताया रोष

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारानशासनादेश के बावजूद भी तहसील से कोरी जाति के प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किये जाने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान
शासनादेश के बावजूद भी तहसील से कोरी जाति के प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किये जाने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में कोरी समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें कहा कि रामपुर मनिहारान तहसील में कोरी जाति (अनुसूचित जाति) के प्रमाणपत्र जारी न होने से कोरी समाज के छात्र छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि स्पष्ट शासनादेश के बावजूद तहसीलों में इस प्रकार की समस्याओं का उत्पन्न होना कहीं न कहीं प्रशासन को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। तहसील से कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण उनके बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है।

ज्ञापन में साफतौर पर चेतावनी भी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही तहसील से कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी किये जाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो कोरी समाज के लोग आंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान विकास सैनी,पप्पू, मो,कविता,मुनेश,शक्तिह,जगमोहन,कृष्णपालप्रदीप,रविंद्र,नीतीश,मोहन,जयप्रकाश, राहुल, कमल आदि कोरी समाज के लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले