नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उप्लक्षय में कृष्णा लीला कमेटी द्वारा निकली जा रही भव्य शोभायात्रा

दिलकश शोभा यात्रा का उद्घाटन भाजपा नेता रोबिन जैन ने फीता काट कर किया, श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों को आकर्षित किया गया, भव्य शोभायात्रा में झूम उठा नानौता, श्रीकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

संवादाता / भरत अग्रवाल

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्णा लीला कमेटी की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता रोबिन जैन ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर की गलियां और चौक-चौराहे भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठे। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की लीलाओं पर आधारित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। आकर्षक सजावट, झिलमिलाती रोशनी और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर कृष्णमय दिखाई दिया।

कमेटी अध्यक्ष अंकित नामदेव ने बताया कि शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी किया गया। यात्रा नगर के मुख्य बाजार, रामलीला चौक, थाना रोड, गुरुद्वारा चौक, बस स्टैंड व संजय चौक से होते हुए कृष्णा लीला चौक मोहल्ला अफगानं पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मा. विजेंद्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र, ताराचंद कश्यप, गणेश शर्मा, राममोहन प्रजापति, सौरभ अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, दीपक मित्तल, विशाल शर्मा, हैप्पी नारंग, भाजपा युवा नेता अनस माधोपुर, विलाश राणा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले