अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँचअमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच

जल शक्ति मंत्री द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का किया गया लोकार्पण

जल शक्ति मंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा किया रोपित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर । जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होने निरीक्षण भवन के परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। पिलखनी निरीक्षण भवन के साथ-साथ सिंचाई की 04 नग परियोजना जिनकी स्वीकृत लागत 1609.22 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 14 नग ग्रामों की 4743 हेक्टेयर भूमि एवं 25,600 आबादी लाभान्वित हुई तथा 02 नग सिंचाई परियोजना स्वीकृत लागत रू0 21.04 लाख का शिलान्यास किया गया। इसके साथ-साथ जनपद सहारनपुर की 07 नग बाढ परियोजनाऐं जिनकी स्वीकृत लागत रू० 2698.44 लाख का लोकार्पण किया गया। बाढ़ परियोजनाओं के पूर्ण होने से 33 नग ग्रामों की 727 हेक्टेयर भूमि एवं 61,800 आबादी लाभान्वित हुई।

इसके पश्चात मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में चल रहे बाढ़काल के दौरान बाढ़ स्थलों की बाढ़ सुरक्षार्थ निगरानी हेतु निर्देश दिये गये। लोकार्पण के समय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सिह सैनी, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, विधायक नगर राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले