दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

दबंगों ने ढहा दिया भाजपा कार्यकर्ता का घर

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा आजमगढ़ । जिले में भाजपा नेता का घर ट्रैक्टर से गिराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में आरोपी ट्रैक्टर से घर को ध्वस्त करते दिख रहा है। आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावारामपुर गांव में भाजपा नेता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा

आजमगढ़ । जिले में भाजपा नेता का घर ट्रैक्टर से गिराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में आरोपी ट्रैक्टर से घर को ध्वस्त करते दिख रहा है। आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावारामपुर गांव में भाजपा नेता ओंकार गौड़ का घर दबंगई के बल पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जियाउद्दीन ट्रैक्टर चढ़ाकर घर को गिराते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे जब वह घर पर मौजूद थे, तभी जियाउद्दीन अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और घर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ लाठी-डंडे से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ओंकार गौड़ भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। उनका आरोप है कि जिस जमीन पर उनका घर बना हुआ है, उस पर जियाउद्दीन और सदरूद्दीन जबरन कब्जा करना चाहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया और मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नाजमद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो और गवाहों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले