सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

शुभ घड़ी आई भादों की आधी रात जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान।कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को प्रसाद अर्पित कर अपने परिजनों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। शनिवार को सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों व

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

वरदान, प्रेस रिपोर्टर

रामपुर मनिहारान।
कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को प्रसाद अर्पित कर अपने परिजनों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। शनिवार को सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने व्रत रखकर पूरे दिन भक्ति में समय बिताया। देर रात श्रीकृष्ण जन्म के पश्चात श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भव्य आरती के बाद प्रसाद चढ़ाया।

इस अवसर पर कस्बे के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर, दुर्गा मंदिर, डिप्टन वाला मंदिर, शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, गंगाराम शिव मंदिर तथा दरवाजा कला के शिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं। जगह-जगह श्रद्धालु भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान कर रहे थे।

रविवार को श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर से समाजसेवियों द्वारा विधिवत उद्घाटन के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनीं। इसके अलावा बैंड-बाजों और भजन मंडलियों ने धार्मिक भजनों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा का श्रद्धालुओं ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पालकी को रोककर श्रद्धालुओं ने कान्हा की पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित किया। देर शाम यह शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां सामूहिक आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान सनातन धर्म सभा के प्रधान चौधरी जयराज पंवार, पंडित दिग्विजय शर्मा, पूर्व प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, प्रदीप धीमान, अरुण शर्मा, रविंद्र चौधरी, संजय पंवार, अरविंद धीमान, राजू पंचाल, कुलबीर सैनी, धर्मेंद्र पंवार सारंग चौधरी, वीर सिंह पवार ऋतिक लाल मौजूद रहे सहित अनेक भक्तगण और समाजसेवी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले