सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता का संकल्प लें: महापौर

नगर निगम ने सौल्लास मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस नगर निगम परिसर में सौल्लास मनाया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘हर घर स्वच्छता-हर घर तिरंगा’ देश की आवश्यकता भी है और राष्ट्रीयता भी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता में सहारनपुर ने देश में 16वीं रैंकिंग प्राप्त की है। अब हमें पहले नंबर पर आने के लिए कदम कदम पर स्वच्छता को अपनाना होगा। उन्होंने कहा बाबा साहब का संविधान देश की आत्मा है। महापौर ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए देश विभाजन का दर्द और उसके कारण भी बयान किये।

नगरायुक्त शिपू गिरी व मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद मंसूर बदर, दिग्विजय चौहान, रइस अहमद पप्पू व पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण तथा सईद सिद्दकी ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की एकता को बनाये रखने पर बल दिया। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव व महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित निगम के सभी अधिकारी व अनेक पार्षदगण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले