सहारनपुर। मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन ने भरत विहार में तिरंगा फैहराकर देश के अमर शहीदों को याद करते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सहारनपुर में भारत विहार कॉलोनी स्थित एसोसिएशन कार्यालय पर क्षेत्र के पार्षद पार्षद सुनील पवांर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र राणा, महामंत्री किशोर भारती, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, संयोजक अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, शिवम कौशल, परमिंदर सिंह, जिला मस्जिद अरविंद कुमार गौरव दीक्षित, जिला सचिव सलिल कुमार शर्मा, शफात राणा, गौरव कुमार शर्मा, जिला उप सचिव सुशील धीमान जसवीर सिंह, अंकित शर्मा, प्रिंस कपिल जिला मुख्य संगठक गौरव पुंडीर, जिला संगठक राहुल राणा, सुधीर सामरा, देव शर्मा, निशांत वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, घनश्याम दास, विधि सलाहकार सुमित लूथरा, निशांत शर्मा, जिला सचिव सोनिया ढींगरा, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती बबीता समेत संगठन के संगठन सदस्य उपस्थित रहे।







