टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारटेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोचर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया जीवनदान

रामपुर मनिहारान सहारनपुर | गोचर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को “सच्चा जीवनदान” बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

रामपुर मनिहारान सहारनपुर | गोचर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को “सच्चा जीवनदान” बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में पहुंचे डॉ. चंद्र शेखर, डॉ. अश्वनी पंवार और डॉ. जे.पी. सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।

NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सुरेन्द्र सिंह, पवन कनौजिया, डॉ. प्रभात सिंह और योगेश चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अमूल्य योगदान साबित होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले