झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुईझालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन माह की कथा का समापन बड़े ही भक्ति भाव से किया गया

सहारनपुर | सुभाष नगर मंदिर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन माह की कथा का समापन बड़े ही भक्ति भाव से किया गया। इस दौरान पंडित दीपक अग्निहोत्री ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान शिव की भक्ति और महत्व के बारे में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

सहारनपुर | सुभाष नगर मंदिर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन माह की कथा का समापन बड़े ही भक्ति भाव से किया गया। इस दौरान पंडित दीपक अग्निहोत्री ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान शिव की भक्ति और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जो भक्त भक्ति भाव से कथा को सुनते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी चावला ने पंडित जी और साथ में आए हुए सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कल मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तजन हवन में अपनी आहुतियां डालेंगे। सभी भक्तों से निवेदन है कि वे इस हवन में शामिल होकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस अवसर पर भगवान शिव की भक्ति और आशीर्वाद से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

कथा में मुख्य रूप से श्रीमती शशि सिंधु, संतोष चानना, सुमन पट्ट पटिया, पूनम दत्त, ललिता दत्ता,कमलेश चड्ढा, वीणा रेखी, विमल कुकरेजा, ललिता शर्मा, सीमा आहूजा, शशि आहूजा, पूनम भसीन, रानी भाटिया,ममता मदान, रीटा आनंद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही |

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले