शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

कृपा फाउंडेशन ने बच्चों की आंखों की देखभाल को समर्पित किया नेत्र शिविर, 350 बच्चों की हुई जांच

रामपुर मनिहारान सहारनपुर | स्वतंत्रता सेनानी हरनाथ सिंह स्कूल, बुड्ढा खेड़ा में शुक्रवार को कृपा फाउंडेशन व डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के प्रोजेक्ट ‘बाल ज्योति’ के तहत विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। चौधरी कल्याण सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने डॉ.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

रामपुर मनिहारान सहारनपुर | स्वतंत्रता सेनानी हरनाथ सिंह स्कूल, बुड्ढा खेड़ा में शुक्रवार को कृपा फाउंडेशन व डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के प्रोजेक्ट ‘बाल ज्योति’ के तहत विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। चौधरी कल्याण सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने डॉ. महिपाल के सामाजिक योगदान की सराहना की, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय से सेवा निवृत्ति के बाद जनसेवा में जुटे हैं।

शिविर में 350 बच्चों की आंखों की जांच हुई, जिनमें 15 बच्चों में दृष्टिदोष पाया गया। डॉ. परविंद्र त्यागी ने बच्चों को आंखों की देखभाल के लिए मोबाइल-टीवी से दूरी और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। अध्यक्ष डॉ. महिपाल ने स्वास्थ्यवर्धक आहार पर जोर दिया। आयोजन में संजीव कुमार, सचिन पुंडीर, विकास कुमार व सुशील कुमार का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले