राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापनराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन

काकोरी शताब्दी महोत्सव पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत चकवाली में भव्य पौधारोपण

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसहारनपुर | थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम चकवाली (अमृत सरोवर) में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहजन, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
सहारनपुर | थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम चकवाली (अमृत सरोवर) में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहजन, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री नकुल, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुश्री वैशाली चौधरी, वन दरोगा श्री योगेन्द्र कुमार, श्री विनोद कुमार, सुश्री सोनम सहित समस्त रेंज स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष लगाना माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कर्तव्य दोनों को दर्शाता है। उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अधिक संख्या में पौधे लगाने की इच्छा जताई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले