झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुईझालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

विधायक मुकेश चौधरी ने समूह की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

सरसावा(अंजू प्रताप)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधायक मुकेश चौधरी ने स्वयं सहायता समूह की बहनों से राखी बंधवाकर पर्व की परंपरा निभाई और बहनों को उपहार स्वरूप रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को नकुड़ रोड स्थित बनखंडी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 9, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधायक मुकेश चौधरी ने स्वयं सहायता समूह की बहनों से राखी बंधवाकर पर्व की परंपरा निभाई और बहनों को उपहार स्वरूप रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शुक्रवार को नकुड़ रोड स्थित बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओ, क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। राखी बांधने के उपरांत विधायक श्री चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की बहनें न केवल आत्मनिर्भरता की प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी भी हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर वक्ताओं ने स्वयं सहायता समूह की बहनों और स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए सामूहिक सहभागिता व भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विधायक के साथ प्रमुख रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार पूर्व चेयरमैन विजेंद्र मोगा, मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी, भाजपा नेता जशरथ राणा, एडीआईएसबी संजीव कुमार, बीडीओ संजय शर्मा, ऑडियो पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप, तथा क्षेत्र के ग्राम सचिव बूथ अध्यक्ष राजेंद्र पाल, नीतीश कुमार व स्वयं सहायता समूह की बहनो साहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले