राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापनराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई, कल बढा था ढमोला नदी का जल स्तर

बाढ कन्ट्रोल रूम नम्बर 8267029340 पर कॉल कर जानकारी दें

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 17, 2025

सहारनपुर । जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के कारण ढमोला नदी का जल स्तर बढ जाने के कारण पंजाबी बाग कालोनी एवं साकेत कालोनी में पानी भरने की सूचना पर उन्होने तत्काल रात्रि में ही मौंके पर पंहुचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।
उप जिलाधिकारी सदर द्वारा मौके पर ही नगर निगम की टीम बुलवाकर तत्काल पानी को निकलवाया गया। उन्होने बताया कि जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ राहत शिविर को सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
सुबोध कुमार ने आमजन को आश्वस्त करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बाढ कन्ट्रोल रूम नम्बर 8267029340 पर कॉल कर अवगत कराएं। तहसील सदर में 05 बाढ चौकी तथा 08 बाढ राहत शिविर स्थापित किये गये है। सभी चौकियों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। बाढ पीडितों को शासन स्तर से अनुमन्य हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले