झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुईझालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल की बड़ी उपलब्धि, 85 छात्र-छात्राएं चयनित

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसहारनपुर। हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के 85 छात्र छात्राओं के नोएडा के फिलिक्स हॉस्पिटल में चयनित होने पर स्कूल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
सहारनपुर।
हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के 85 छात्र छात्राओं के नोएडा के फिलिक्स हॉस्पिटल में चयनित होने पर स्कूल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स की प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना ने बताया कि विगत दिनों नोएडा के फिलिक्स हॉस्पिटल से नर्सिंग सुपरिटेंडेंट अनु सी मैथ्यू व नर्सिस टीम सदस्य निशा जैकब, हेमंत एवं एच आर अदिति हिलेरी क्लिंटन स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने स्कूल के जीएनएम तृतीय वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रहे 85 छात्र छात्राओं का साक्षात्कार लिया जिसमें सभी छात्र छात्राओं का सेवायोजन के लिए चयन कर लिया गया।

बच्चों की इस सफलता पर विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता, चैयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, पूर्व चैयरमेन बीके गोस्वामी व सदस्यगण पीके अग्रवाल, विनोद शोबति, डीके गुप्ता, आर पी अग्रवाल, तनया शर्मा, राजीव जोशी ने संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना, प्रधानाचार्य सनीस वीएम और उनके स्टाफ व बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले