तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर भड़के डीएम, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

सरसावा (अंजू प्रताप)। डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सोमवार को अम्बाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएम मनीष बंसल ने निर्माणाधीन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

सरसावा (अंजू प्रताप)। डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

सोमवार को अम्बाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएम मनीष बंसल ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, 50 बेडेड क्रिटिकल केयर अस्पताल और 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज का जायजा लिया।ऑडिटोरियम के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्माण गुणवत्ता, फिनिशिंग और तकनीकी खामियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक सभी कमियां दूर नहीं हो जातीं तब तक इसका पूर्ण हैंडओवर न लेकर आंशिक हस्तांतरण लिया जाए। जिलाधिकारी के निरीक्षण में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल में निर्माण गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन कार्य की धीमी गति पर डीएम ने चिंता जताई। उन्होंने मौके पर निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण गति तेज की जाए और अतिरिक्त श्रमिकों की मदद से कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए।

वहीं 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज में भी निर्माण की गुणवत्ता तो ठीक मिली लेकिन धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम ने कहा कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की सभी सुविधाएं आमजन को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले