400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र में K D S एकेडमी देदापार सरिया महुलिया विद्यालय में ग्रीन डे मनाया गया

संवाददाता अभिषेक यादव बड़हलगंजगोरखपुर । बड़हलगंज क्षेत्र में K D S एकेडमी विद्यालय में ग्रीन डे मनाया गया बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग का परिधान डालकर पहुंचे स्कूली बच्चों ने गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। तन्मय शर्मा, संजोग चौधरी,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

संवाददाता अभिषेक यादव बड़हलगंज
गोरखपुर ।
बड़हलगंज क्षेत्र में K D S एकेडमी विद्यालय में ग्रीन डे मनाया गया बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग का परिधान डालकर पहुंचे स्कूली बच्चों ने गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।

तन्मय शर्मा, संजोग चौधरी, राज यादव,अर्पित यादव, अनन्या गोंड, अनित्या यादव, अर्पिता सहानी, ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी ने कहा कि यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड़, पौधो से लगाव रखना अनिवार्य है, और प्रबंधक शेषनाथ विश्वकर्मा, व उप प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया कि पेड़ पौधो है तो जीवन है यदि पर्यावरण ही संतुलित नही रहा तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा हम सबका कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनको संरक्षित भी करें।

वातावरण को बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए पौधा रोपण करवाया गया और पौधे की देखभाल कर उसका अच्छे से पालन पोषण करने का प्रोजेक्ट दिया गया और वहा शिक्षक गण भी मौजूद रहे उन्होंने ग्रीन डे मनाने का यही उद्देश्य बताया कि हम सभी धरती को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले