तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

महापौर ने किया पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

वेद विहार, हिम्मतनगर और विनय विहार में होगा सड़कों का निर्माण और पार्क का सौंदर्यीकरण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर द्वारा शहर के विकास को गति देने के लिए अनेक वार्डो में विकास कार्यो को शुभारंभ किया गया। रविवार को वार्ड संख्या 25 के वेद विहार और वार्ड संख्या 39 के हिम्मतनगर एवं विनय विहार कॉलोनी में करीब पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाली दो प्रमुख सड़कों एवं एक पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार ने नारियल फोड़कर और भूमि पूजन कर विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। सड़कों के निर्माण से नागरिकों को जहां आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं पार्क का सौंदर्यीकरण स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण, हरित और सुंदर सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगा। महापौर ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि सभी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे जनता को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम को नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह व पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा आदि ने भी सम्बोधित करते हुए योगी सरकार में शहर के बहुमुखी विकास का उल्लेख किया। इस अवसर पर अमित गगनेजा, पार्षद सोपिन पाल, पार्षद राजकुमार शर्मा, पार्षद कपिल धीमान, पार्षद राजू जाटव, पार्षद अनिल गर्ग, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाल, मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील गुप्ता, शिवमंगल सिंह व गुरप्रीत बग्गा तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले