भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

सच्चाई ही मानव के महानता के परचम का शिखर है।सच्चाई से विमुखता ही मानव के आत्मीयता का बिखर है

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । सच्चाई ही समाज में न्याय एवं समानता उत्पन्न करती है यह अभिव्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज मेजा प्रयागराज के ग्राम पंचायत बकचून्दा निवासी राजेश तिवारी ने औंता महावीर के नवयुवक प्रधान सेवक बालक दास से औंता महावीर मेजा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । सच्चाई ही समाज में न्याय एवं समानता उत्पन्न करती है यह अभिव्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज मेजा प्रयागराज के ग्राम पंचायत बकचून्दा निवासी राजेश तिवारी ने औंता महावीर के नवयुवक प्रधान सेवक बालक दास से औंता महावीर मेजा प्रयागराज के प्रांगण परिसर में कही।खबर का दृष्टिकोणिक कराते चले कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी अपने प्रियजनों के साथ औंता महावीर के दर्शन हेतु मेजा प्रयागराज के ग्राम पंचायत औंता में पधारे हुए थे।प्रभु बजरंग बली के दर्शनोपरांत यह दिव्य वचन अपने प्रियजनों एवं औंता महावीर के प्रधान सेवक नवयुवक बालक दास के बीच कही।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चाई ही समाज में न्याय एवं समानता उत्पन्न करती है क्योंकि सच्चाई में ना ही स्वार्थ होता है और ना ही कोई लालच।सच्चाई सदैव उसी धुरी पर खड़ी होती है जहाँ न्याय एवं समानता के तुला की सुई दोनों ओर 90 डिग्री का कोण बनती है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने आगे कहा कि सच्चाई ही किसी मानव का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान होती है क्योंकि एक सत्यनिष्ठ व्यक्ति पर सभी का सच्चा विश्वास होता है कि वह जो कुछ कह रहा है वह सौ फीसदी सत्य है।सच्चाई ही ईमानदारी एवं वफादारी की जननी है।सच्चाई के गुण के वगैर मनुष्य बिना नीर के मत्स्य के समान है जिसका कोई वजूद नही होता है और वास्तविकता में वह मृत प्राणी के समान है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि सच्चाई ही मानव के महानता के परचम का शिखर है,सच्चाई से विमुखता ही मानव के आत्मीयता का बिखर है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी द्वारा सच्चाई के गुणों का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं अद्वितीयता के सत्य वाणी में वर्णित किया गया है।वास्तव में सच्चाई ही समाज में न्याय एवं समानता उत्पन्न करती है।इस साहित्यिक एवं मानवीयकृत परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,औंता महावीर के प्रधान सेवक नवयुवक बालक दास,आचार्य प्रकाशानन्द महराज,शिक्षाविद राम प्रसाद पटेल एवं रवि कुमार सहित आस पास बहुत से प्रभु बजरंग बली के भक्तगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले