जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

करंट लगने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

करंट लगने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत। बिजली मोटर के तार की मरम्मत के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

करंट लगने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत। बिजली मोटर के तार की मरम्मत के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर मु.रमपुरा फकीरे निवासी जगदीश सिंह पुत्र निर्मल सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार को वह घर में लगी मोटर के तार में टेप लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली करंट दौड़ गया। जिससे वह तार से चिपक गए। पति को करंट से चिपका देख पत्नी रामवती उन्हें बचाने दौड़ी। जैसे ही उसने पति को छुआ, वह भी करंट की चपेट में आकर चिपक गई। रामवती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तार खींचकर दोनों को किसी तरह अलग किया।इसके बाद दोनों को तत्काल पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी रामवती को झुलसी हुई हालत में भर्ती कर लिया गया है। हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर दर्जनों लोग जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक जगदीश के चार बेटियां और एक पुत्र है। जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।गांव के लोगों के अनुसार, परिवार बेहद गरीब है और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य जगदीश ही था। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले