प्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिजप्रचंड गर्मी के बाद ठंडा पड़ा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक राहत - लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, नए घर में शिफ्ट हुए पूर्व CM - फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत - इंतजार हुआ खत्म, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ेगी पहली फ्लाइट - राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से राहत, 'भारतीय राज्य से लड़ाई लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग खारिज

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी परलौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का किया स्वागत

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 15, 2025

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह उपलब्धि देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक निर्णायक क्षण है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं समस्त देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और बहुत बड़ी उपलब्धि है।

15 जुलाई 2025 भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा का समापन कर धरती पर लौट गए। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा।
शुभांशु शुक्ला की कुशल वापसी पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले