जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी, दुकानदार, व्यापारियों की बैठक को संबोधित किया

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली। जलालाबाद नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश पाल के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश सचिव लाला उपेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राशिद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 13, 2025

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली।

जलालाबाद नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश पाल के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश सचिव लाला उपेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राशिद चौधरी की अध्यक्षता में कस्बे के व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी, दुकानदार, व्यापारियों की बैठक को संबोधित किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने बताया कि दुकानदार व्यापारियों की दुर्घटना बीमा की राशि 10 लख रुपए तय की गई है। यह राशि पर्याप्त नहीं है। सरकार को इस राशि को 20 लख रुपए करना चाहिए। 60 वर्ष उम्र से ऊपर के जीएम देने वाले दुकानदार व्यापारियों को सरकार प्रतिमाह 3000 रूपए प्रतिमाह पेंशन दे रही है। इसमें जीएसटी वाली शर्त सरकार को खत्म करनी चाहिए। 60 वर्ष उम्र से ऊपर सभी दुकानदार व्यापारियों को प्रति माह पेंशन मिलनी चाहिए। राज्य सरकार को कमर्शियल दरों को घरेलू दरो में बदलना चाहिए। 3 महीने तक उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में भ्रमण के बाद गाजियाबाद में व्यापार मंडल का विशाल सम्मेलन किया जाएगा। ‌ दुकानदार व्यापारियों के हित में प्रत्येक जनपद में दौरा किया जा रहा है। सर्वसम्मति से माजिद मलिक को कस्बे की व्यापार मंडल की नगर इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। राकेश पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष के पद पर सभासद राशिद चौधरी की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सचिव लाला उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुकानदार व्यापारी एकजुट होकर कार्य करें। उनके हितों की रक्षा की जाएगी। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष माजिद मलिक ने बताया कि उन्हें दोबारा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसका कर्तव्य निष्ठा पूर्वक निर्वाह किया जाएगा। बैठक में देवेंद्र पाल, सभासद संजू सैनी रजनीश, प्रमोद पाल, लाला सुशील गोयल, अन्य दुकानदार व्यापारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले