कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कियाकलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा विभागों को सुव्यवस्थित स्टॉल लगाने के दिए निर्देश भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां की गई है सुनिश्चित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 1, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

      सक्ती, 01 नवम्बर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है। 
     कलेक्टर ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों का सुव्यवस्थित ढंग से निर्माण एवं सजावट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉलों में आम नागरिकों के हितों से जुड़ी शासकीय योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आकर्षक एवं सरल तरीके से प्रस्तुत करें, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


        
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर 02 नवम्बर को सायं 5 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले