जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूलजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाएं, पात्र लाभार्थियों को समय से मिले निःशुल्क उपचार का लाभ-जिलाधिकारी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, October 31, 2026

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की ब्लॉकवार प्रगति, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति, मंत्रा ऐप, एनबीएसयू एवं एसएनसीयू की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों की भर्ती, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, ई-सुश्रुत, ई-संजीवनी ओपीडी, टीकाकरण एवं दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें समय पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ब्लॉकवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रभावी सुधार लाएं

टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, ई-कवच एवं आभा आईडी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा। साथ ही ई-संजीवनी ओपीडी एवं अन्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले