सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटनसोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की

सौहार्द भरे वातावरण में भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये त्योहार-जिलाधिकारी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा शहर में निराश्रित गौवंशों की समस्या से अवगत कराया गया व त्योहर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने समस्त संभ्रान्त व्यक्तियों को आवश्स्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बाद में भी यदि कोई समस्या आती है तो तुरन्त प्रशासन को अवगत करा दें ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने कहा कि पीलीभीत शांति अमन के लिए जाना जाता है और इसे बनाए रखने का हम सभी का दायित्व है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी समाज के सम्भ्रान्त व्यक्ति हैं नई पीढी के युवाओं को सोशल मीडिया पर बिना किसी जानकारी के किसी विषय पर अनावश्यक टिप्पणी करने से रोके, उन्हे जागरूक करें। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई।


पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस निकाले जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जुलूस निकालते समय अनुमति अवश्य लें, किसी भी नई परम्परा की शुरूआत न की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व नाव तथा गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी, संभ्रान्त व्यक्ति व धर्मगुरू उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले