सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटनसोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन

जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

वृक्षारोपण के कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश, नदी प्रवाह क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने पर जोर

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

पीलीभीत।जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय, जिला वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में पर्यावरण संरक्षण, गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण कार्यों तथा पर्यावरणीय व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नदियों में कूड़ा एवं अपशिष्ट जाने से रोकने के लिए प्रमुख नालों पर जाल लगाए गए हैं तथा नियमित निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नदियों में कूड़ा डालना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नालों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा नदी प्रदूषण रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


बैठक में निर्देश दिए गए कि वृक्षारोपण से संबंधित अवशेष कार्यों को आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में भारत सरकार को भेजे गए तेंदुआ सफारी पार्क के प्रस्ताव पर चर्चा की गई तथा प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक कार्यवाही पर विचार-विमर्श किया गया।
नौगवां पकड़िया स्थित एमआरएफ (एमआरएफ) सेंटर में विद्युत संयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, जिससे केंद्र का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।


इसके अतिरिक्त, वाहनों की फिटनेस से संबंधित व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। नदियों के प्रवाह क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदी प्रवाह क्षेत्रों की निगरानी करते हुए अतिक्रमण की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता तथा संबंधित व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, डीएफओ सामाजिक वानिकी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अधिकारी सहित समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले