गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान - गुंडा बदमाशों पर सक्ती पुलिस का शिकंजागोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान - गुंडा बदमाशों पर सक्ती पुलिस का शिकंजा

गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार के समीप खेत में गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संगठन के

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, October 4, 2026

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार के समीप खेत में गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, गोड़रिया बाजार के पास एक खेत में गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली। सूचना मिलते ही विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि खेत में एक स्थान पर गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिले, जबकि चमड़ा और अन्य अवशेष अलग-अलग स्थानों पर पाए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आसपास के खेतों एवं क्षेत्र में भी जाकर स्थिति का जायजा लिया और घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची…

घटना की सूचना मिलने के बाद विशुनपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सनी कुमार जावला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। संगठन ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होती है तो कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग..

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। तहरीर के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जानी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

ये पदाधिकारी ये रहे मौजूद …

मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अर्पित राय, नगर संयोजक राजन ब्याहुत, प्रखंड सहसंयोजक राजन सिंह, गौ रक्षक प्रमुख अंकुश कुशवाहा, अंशु कुशवाहा, आकाश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले अवशेषों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले