बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

फतेपुर धूसी पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री, जयप्रकाश यादव ने सौंपा पिच सड़क निर्माण का मांग पत्र

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स देवरिया,भटनी। ब्लॉक के फतेपुर धूसी गांव में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासी और समाजसेवी जयप्रकाश यादव ने मंत्री से भेंट कर छठिया टोला धूसी से मधवापुर उत्तर प्रदेश सीमा तक पिच मार्ग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 10, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स

देवरिया,भटनी। ब्लॉक के फतेपुर धूसी गांव में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासी और समाजसेवी जयप्रकाश यादव ने मंत्री से भेंट कर छठिया टोला धूसी से मधवापुर उत्तर प्रदेश सीमा तक पिच मार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक पत्रक सौंपा।जयप्रकाश यादव ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आवागमन में भारी कठिनाई होती है। विशेषकर वर्षा ऋतु में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। सड़क निर्माण से उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमाई जनता को बड़ा लाभ मिलेगा और दोनों राज्यों के बीच संपर्क सुगम होगा। शिक्षा मंत्री ने स्थानीय जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया।वही गॉंव के लोग अधिक संख्या उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले