सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

राज्य के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान,बिहार युवा आयोग का गठन करेगी सरकार

–नीतीश सरकार सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर अपने वादे को भी हर हाल में पूरा करना चाहती है। कैबिनेट की बैठक के बाद युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 8, 2025

–नीतीश सरकार सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर अपने वादे को भी हर हाल में पूरा करना चाहती है। कैबिनेट की बैठक के बाद युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है

(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)

पटना:-बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यवासियों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले राज्य में युवा आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो। सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाले शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम तैयार कर और ऐसे मामलों में सरकार को अनुशंसा भेजना भी इसका महत्वपूर्ण कार्य होगा। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि इस आयोग के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो।बता दें कि सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10.30 यह बैठक शुरू हुई। बैठक में सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार के सभी प्रमुख मंत्री और अधिकारी शामिल है। बैठक के मुख्य एजेंडों में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुधार जैसे बुनियादी मुद्दे शामिल हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले