बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

सी ए आर आई ने दिया चयनित किसानों को इनाम

( दैनिक अयोध्या टाइम्स )बरेली!केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में अनुसूचित जाति के लिए विकास कार्य परियोजना के अंतर्गत अच्छे नतीजे देने वाले 30 किसानों को डी ए पी ए सी परियोजना के अंतर्गत व्यस्क मुर्गियां प्रदान की गई एवं 30 किलो दाना भी दिया गया। ब्लॉक फतेहगंज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

( दैनिक अयोध्या टाइम्स )
बरेली!केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में अनुसूचित जाति के लिए विकास कार्य परियोजना के अंतर्गत अच्छे नतीजे देने वाले 30 किसानों को डी ए पी ए सी परियोजना के अंतर्गत व्यस्क मुर्गियां प्रदान की गई एवं 30 किलो दाना भी दिया गया। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा एवं नवाबगंज के ग्राम सागलपुर ,राहपुरा जागीर एवं राम्पुरा कजियान के किसानों जिन्होंने परियोजना के अंतर्गत अच्छा कार्य किया उनको उन्नत देसी नस्ल के मुर्गे एवं मुर्गियां बांटी गयीं। परियोजना प्रभारी डॉ जगबीर सिंह त्यागी ने बताया कि बैकयार्ड मुर्गी फार्मिंग कर के किसान अच्छी कमाई कर सकता है, एवं जो 10 मुर्गियां किसानों को दी गई है अगर वह अच्छी तरीके से पालन करेंगे तो किसानों को मुर्गी के चूजे खरीदने पर परियोजना की तरफ से सब्सिडी भी प्रधान की जाएगी। संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने बताया की मुर्गियों में वैक्सीनेशन समय-समय पर होता रहे तो मुर्गियों में बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। एवं संस्थान से किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोड़ा एवं अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले