मुरादाबाद में बंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 36 घंटे में 96 से ज्यादा बंदर पकड़े - नगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - शारदा नदी के धनारा घाट पर साहस दिखाने वाले बबलू माझी सम्मानितमुरादाबाद में बंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 36 घंटे में 96 से ज्यादा बंदर पकड़े - नगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - शारदा नदी के धनारा घाट पर साहस दिखाने वाले बबलू माझी सम्मानित

मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना एवं भजन-संध्या का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने की सहभागिता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 30, 2026


संवाददाता: पुलकित दास महंत
प्रदेश स्टेट प्रभारी, छत्तीसगढ़ – दैनिक अयोध्या टाइम्स

घरघोड़ा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड घरघोड़ा नगर पंचायत में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रगट उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सदगुरु कबीर साहेब जी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा के पश्चात श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचे, जहां सदगुरु कबीर साहेब जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान महंत जी ने सदगुरु कबीर साहेब जी के दोहों एवं उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सत्य, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

रात्रि में भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, माताएं, युवा एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले