मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराईमेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई

सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन

ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में लगाया गया शिविर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 17, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज,ठाकुरगंज, 17 जून। ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में सरकार के निर्देशानुसार 16 जून से 18 जून तक आयोजित सहयोग शिविर सह जन कल्याण शिविर के दौरान जदयू नेता अहमद हुसैन ने आम जनता से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिविर में जो भी लोग अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर रहे हैं, वे आवेदन की रसीद (रिसीविंग) अवश्य अपने पास सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का समाधान 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है।

अहमद हुसैन ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है।

सहयोग शिविर सह जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं, जहां आम लोग अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन देकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले