सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा

परियों के शहर प्राग में सेज़ल शर्मा का सुकून भरा सफर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 6, 2026

Sezal Sharma discovers the beautiful colors of life in Prague

प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना

मुंबई (अनिल बेदाग) : कान्स फिल्म फेस्टिवल की जगमगाती रोशनी, कैमरों की चमक और रेड कार्पेट की भव्यता के बाद अभिनेत्री सेज़ल शर्मा इन दिनों यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक प्राग की शांत और मनमोहक वादियों में सुकून के पल तलाशती नजर आ रही हैं। कान्स में अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली सेज़ल ने इस बार अपनी यात्रा के एक अलग और बेहद निजी पहलू से प्रशंसकों को रूबरू कराया है।

 प्राग की ऐतिहासिक गलियों, अद्भुत वास्तुकला और शांत वातावरण के बीच बिताए गए उनके पल न केवल यात्रा प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि यह भी दिखा रहे हैं कि व्यस्त और चमकदार दुनिया के बीच आत्मिक शांति कितनी महत्वपूर्ण है।सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सेज़ल कभी प्राग की सदियों पुरानी इमारतों के बीच टहलती दिखाई देती हैं तो कभी शहर की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस करती नजर आती हैं।

कान्स की चकाचौंध के बाद यह सफर उनके लिए आत्ममंथन, नई ऊर्जा और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को संजोने का अवसर बन गया। सेज़ल का कहना है कि हर शहर अपनी एक कहानी कहता है और प्राग की कहानी उन्हें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उनकी यह यात्रा इस बात का खूबसूरत उदाहरण है कि असली यादें अक्सर लाइमलाइट से दूर, सादगी और शांति के बीच बनती हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले